
*सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती और युवक-युवती परिचय सम्मेलन पर रहा विशेष जोर
हरि न्यूज
मथुरा/लखनऊ। जोशी ब्राह्मण महासभा उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में मथुरा में भव्य एवं दिव्य सामाजिक सम्मेलन तथा युवक-युवती परिचय सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली सहित देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधुओं, समाजसेवियों, पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती, भृगु ऋषि एवं भगवान परशुराम के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर समाज की एकता, संगठन की मजबूती तथा युवा पीढ़ी को समाज की गौरवशाली परंपराओं एवं संस्कारों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए आपसी सहयोग, शिक्षा, संस्कार और संगठनात्मक एकजुटता बेहद आवश्यक है।
सम्मेलन का प्रमुख आकर्षण युवक-युवती परिचय सम्मेलन रहा। इसमें बड़ी संख्या में परिवारों ने सहभागिता की। परिचय सम्मेलन के माध्यम से विभिन्न परिवारों के बीच वैवाहिक संबंधों की संभावनाएं बनीं तथा कई परिवारों के बीच नए रिश्तों की नींव रखी गई। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज के परिवारों को एक-दूसरे से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छोटे मोरारी बापू ने जोशी ब्राह्मण महासभा द्वारा किए जा रहे सामाजिक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को भृगु ऋषि के वंशज होने पर गर्व का अनुभव कराने तथा समाज की गौरवशाली परंपराओं से परिचित कराने के लिए निरंतर जागरूकता अभियान चलाए जाने की आवश्यकता है।
सम्मेलन में पहुंचे विशिष्ट अतिथियों एवं समाज के प्रमुख पदाधिकारियों ने अपने विचार रखते हुए सामाजिक एकता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन को ब्लॉक, विधानसभा, जिला एवं प्रदेश स्तर तक मजबूत किया जाना चाहिए, ताकि समाज के प्रत्येक परिवार को संगठन से जोड़ा जा सके और सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी ढंग से कार्य किया जा सके।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जोशी ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित रमेश चंद्र शर्मा (मथुरा) ने की। मंच का सफल संचालन पंडित संदीप जोशी (कानपुर) ने किया। सम्मेलन में बिजनौर से एडवोकेट अवनीश जोशी, विक्की जोशी एवं विपिन जोशी सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रमुख समाजसेवियों एवं पदाधिकारियों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर बी.एम. ज्योतिषी बारा, राजेश जोशी लखनऊ, राजू पाराशर भोपाल, सी.पी. जोशी भोपाल, डॉ. मनोज जोशी गुना, संजीव जोशी, राधा किशन, सतीश जोशी, चंद्रपाल जोशी दिल्ली, संतराम जोशी पलवल, अवनीश जोशी बिजनौर, विक्की जोशी बिजनौर, विपिन जोशी बिजनौर, गुरुप्रसाद हरिद्वार, हरिओम शास्त्री इंदौर, तेजस्वी कुमार पांडे जबलपुर, शेरपाल शर्मा, एडवोकेट बृजमोहन जोशी, मनोज जागा ग्वालियर, गंगे पहलवान अलीगढ़, मनोज शर्मा एटा, प्रहलाद जागा करौली, अनीता शर्मा एडवोकेट, पुष्पांजलि शर्मा, प्रीति शर्मा, प्रियंका एडवोकेट, संगीता शर्मा, रामप्रसाद जोशी (सेवानिवृत्त राजपत्रित अधिकारी), उपदेश जागा हिंडौन सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सम्मेलन में आगरा, अलीगढ़, एटा, इटावा, बदायूं, बुलंदशहर, फर्रुखाबाद, बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर, शाहजहांपुर, पीलीभीत, लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी, हापुड़, गुना, सीपरी, ग्वालियर, मुरैना, इंदौर, महोबा, झांसी, जबलपुर, बारा, कोटा, भरतपुर, रेवाड़ी, फरीदाबाद सहित विभिन्न शहरों एवं क्षेत्रों से समाज के लोग पहुंचे।
सम्मेलन के दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने मंच से अपने विचार रखते हुए सामाजिक उत्थान, शिक्षा, युवा पीढ़ी को संगठन से जोड़ने तथा संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि यदि समाज के सभी लोग इसी प्रकार एकजुट होकर आगे बढ़ते रहे तो जोशी ब्राह्मण महासभा भविष्य में सामाजिक उत्थान और संगठन की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
कोर कमेटी के पदाधिकारी भी रहे मौजूद
सम्मेलन में जोशी ब्राह्मण महासभा की कोर कमेटी के पदाधिकारियों की भी सक्रिय सहभागिता रही। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित रमेश चंद्र शर्मा, राजेश जोशी लखनऊ, मिलन भार्गव लखनऊ, धर्मेंद्र जोशी हापुड़, अनुराग शर्मा उरई-जालौन, अवनीश जोशी बिजनौर, सुनील शर्मा एटा, डॉ. उमेश भारद्वाज फिरोजाबाद, रमेश चंद्र शर्मा महावन, संदीप शर्मा कानपुर, विजय शर्मा एटा, नितिन जोशी बदायूं, सुखराम जोशी बरेली, सचिन जोशी गाजियाबाद, प्रदीप शर्मा अलीगढ़, गोविंद शर्मा आगरा, अरुण जोशी मथुरा, जितेंद्र जोशी रामपुर, रमाकांत जोशी फिरोजाबाद, धर्मवीर जोशी फिरोजाबाद एवं सूर्यकांत शर्मा इटावा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में जोशी ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित रमेश चंद्र शर्मा ने सम्मेलन में दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे सभी पदाधिकारियों, समाजसेवियों एवं स्वजातीय बंधुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सम्मेलन को सफल बनाने में योगदान देने वाले महासभा के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया।
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में अरुण शर्मा मथुरा वाले एवं उनकी पूरी टीम का विशेष सहयोग रहा। आयोजकों ने कहा कि समाज की एकता, संगठन की मजबूती और सामाजिक उत्थान के लिए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।
