
*पिछड़े एवं अति पिछड़े वर्ग के लोगों के साथ न्याय,अधिकार एवं सम्मान की लड़ाई में हमेशा साथ खड़ा मिलूँगा:शीशपाल
रितेश सैन बोले—भाजपा ने पिछड़े और अति पिछड़े वर्ग को सम्मान एवं राजनीतिक भागीदारी देने का काम किया
हरि न्यूज
नजीबाबाद/बिजनौर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शीशपाल के प्रथम बार नजीबाबाद पधारने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का कुशल संचालन वरिष्ठ एवं प्रख्यात कवि प्रदीप डेजी ने किया।
कार्यक्रम में आशु अग्रवाल, मनीष सैनी, मनोज राठी (राशन डीलर एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष) सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शीशपाल जी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है, वह उस विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने संकल्प व्यक्त किया कि वे पिछड़े एवं अति पिछड़े वर्ग के लोगों के साथ हमेशा खड़े रहेंगे और उनके न्याय,अधिकार एवं सम्मान की लड़ाई में हर संभव सहयोग करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 में अति पिछड़ा वर्ग उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता रितेश सैन ने अपने संबोधन में कहा कि समाजवादी पार्टी और अन्य विपक्षी दल अति पिछड़े वर्ग को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करते हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने पिछड़े एवं अति पिछड़े वर्ग को सम्मान देने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने अहिल्याबाई होल्कर की जयंती को व्यापक स्तर पर मनाने, जननायक कर्पूरी ठाकुर एवं चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने तथा राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिए जाने जैसे निर्णयों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से पिछड़े वर्ग के सम्मान और सामाजिक भागीदारी को मजबूती मिली है।
कार्यक्रम संचालक प्रदीप डेजी ने भी भाजपा की नीतियों एवं विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का संदेश दिया।

शक्ति केंद्र संयोजक समीर अहमद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और योगी जी की सरकार ने गुंडे और माफिया का डर जनता के मन से निकाल दिया है आज हर व्यक्ति योगी और मोदी का फैन बन चुका है भाजपा ने मुसलमानों को भी योजनाओं का पूरा लाभ दिलाने का काम किया है और 2027 में मुस्लिम वर्ग भी भाजपा को प्रचंड दिलाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा।
कार्यक्रम में पिंकूर रघुवंशी अनुज वशिष्ठ मनीष सैनी सुनीता गुप्ता गीता राज मनोज राठी दीपक कर्णवाल आशु अग्रवाल प्रदीप पाल नरेश पाल सत्यपाल सिंह सचिन कुमार अजय शर्मा तरुण कुमार दक्ष शर्मा ताइक्वांडो कोच रिंकू वर्मा प्रवेश कुमार शिव कुमार शांतिओम संदीप कुमार शिव प्रताप विशाल राज रुपेश शर्मा मोहम्मद अली मोहम्मद शमी अमर सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता में पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ता मौजूद रहे
कार्यक्रम के समापन पर रितेश सैन ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और मेहनत से स्वागत कार्यक्रम सफल हुआ है।



