
हरि न्यूज
नांगल सोती।माँ भगीरथी गंगा के पावन तट पर सैकड़ों बरसों से पौराणिक कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले का ब्लाक प्रमुख तपराज सिंह देशवाल मां गंगा जी का विधिविधान से पूजा अर्चना दुग्धाभिषेक एवं फीता काटकर शुभारंभ किया। जिसमें पंडित अरविन्द शुक्ला द्धारा विधि विधान से कराये गए मंत्रोउच्चरण और गंगा माता की आरती के बाद पतित पावनी निर्मल माँ गंगा की धार में दूध प्रवाहित कर गंगास्नान मेले का शुभआरम्भ किया गया।

रविवार की शाम नांगल सोती में पतित पावनी माँ गंगा के पावन तट पर चार दिन तक चलने वाले कार्तिक मेले का उद्घाटन किया गया। इस मोके पर मेला पर्यवेक्षक वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि नांगल सोती का कार्तिक गंगा स्नान मेला उत्तर प्रदेश के सबसे पहले मेले में शामिल है

उसके बाद बालावाली, बैराज, गंज, नारनौर गड़, तिगरी गंगा स्नान मेला गंगा के तट पर लगाए जाते हैं और उन्होंने कहा की भारतीय मेले हमारी संस्कृति की पहचान है। मेले में हमे आपसी भाईचारा और सदभाव देखने को मिलता है। प्राचीन भारतीय मेले हमारे समाज की अमूल्य धरोधर है। इन्हे बचाये रखने के लिए हर वर्ग को आगे आने की जरूरत है। वही ब्लाक प्रमुख तपराज सिंह ने गंगा में कूड़ा करकट न डालने और उसकी पवित्रता बनाये रखने का श्रद्धालुओ से आह्वान किया। मेले भारतीय समाज की प्राचीन संस्कृति और धरोधर है। मेलो की पवित्रता बनाये रखने के लिए उनकी साफ सफाई रखने की विशेष जरूरत है इसके साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं को पूर्ण सुरक्षा और व्यवस्था का भरोसा दिलाया। मेले में ग्राम पंचायत, स्वास्थ्य विभाग, पूर्व सैनिक,किसान यूनियन ,पुलिस, फायर ब्रिगेड आदि के शिविर बनाये गए है।इस मौके पर सुशील शुक्ला, सुधीर चौधरी, अनुज चौधरी, हेमेंद्र सिंह, ईशम सिंह, अर्पण चौधरी, गगन कर्णवाल, गर्विन चौधरी, सतपाल राजपूत, प्रशांत चौधरी, प्रमोद गिरि,अवनीश जोशी और अरविंद विश्वकर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।




