
हरि न्यूज
नांगल सोती/बिजनौर, 11 अक्टूबर।जिला एथलेटिक संघ बिजनौर के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता सौफतपुर स्पोर्ट्स अकैडमी, नांगल सोती, बिजनौर में सब-जूनियर एथलेटिक चैंपियनशिप 2026 का सफल आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी की पूर्व क्षेत्रीय मंत्री पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका धामपुर लीना सिंघल एवं भाजपा नेता चौधरी ईशम सिंह ने संयुक्त भारत के महान खिलाड़ी मिल्खा सिंह के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर एवं फीता काटकर किया प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा, शारीरिक क्षमता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती लीना सिंघल, पूर्व क्षेत्रीय मंत्री भाजपा एवं पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बिजनौर, तथा चौधरी ईशम सिंह भाजपा नेता उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला एथलेटिक संघ के सचिव ओमराज सिंह, अध्यक्ष एस.पी. देशवाल, जिला क्रीड़ा अधिकारी बिजनौर राजकुमार सिंह, जितेंद्र यादव, प्रतियोगिता संचालक कपिल राणा, मुकुल राठी, अजय कुमार, दिवाकर त्यागी, सहित अनेक खेल प्रशिक्षक, शारीरिक शिक्षक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि का प्रेरणादायक संदेश
मुख्य अतिथि श्रीमती लीना सिंघल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, मेहनत और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण साधन हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास करने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को उचित अवसर एवं मार्गदर्शन मिले तो वे जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं। चौधरी ईशम सिंह ने कहा कि अभी हाल ही में आयोजित हुए एशियाई गेम्स में भारत ने प्रतिभा करते हुए भारतीय खिलाड़ियों ने प्राप्त मेडल में चौथा स्थान प्राप्त करके एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है उन्होंने कहा कि कपिल राणा एवं शौकतपुर एकेडमी का जनपद बिजनौर के खिलाड़ियों के आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान है उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि हमें खेल प्रतिभाओं को पूरे अनुशासन के साथ आगे बढ़ाना है ताकि हमारे खिलाड़ी भी एशियन गेम्स ओलंपिक गेम्स व अन्य राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सके हमारी सरकार खेलों पर विशेष ध्यान दे रही है

प्रतियोगिता के परिणाम
1. 600 मीटर दौड़ — बालिका वर्ग (अंडर-14 वर्ष)
प्रथम स्थान — प्रिया
द्वितीय स्थान — सृष्टि
तृतीय स्थान —जीविका डागर
2. 600 मीटर दौड़ — बालक वर्ग (अंडर-16 वर्ष)
प्रथम स्थान — ह्विद्याश चौधरी
द्वितीय स्थान — आर्यन शेरावत
तृतीय स्थान — अतुल कुमार
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। जिसमें देवांश चौधरी, आयुष कश्यप, साक्षी सिंह, सृष्टि, तनिष्का सिंह, आयोजकों के अनुसार, 8,10, 14 एवं 16 वर्ष आयु वर्ग में निर्धारित मानकों के अंतर्गत प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले चयनित खिलाड़ी हैदराबाद में आयोजित होने वाली इंटर-डिस्ट्रिक्ट नेशनल स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इससे खिलाड़ियों को उच्च स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
आयोजन में सहयोग
प्रतियोगिता को सफल बनाने में शारीरिक शिक्षकों एवं संघ के सदस्यों तेजपाल सिंह, उज्ज्वल चौहान, श्याम कुमार, प्रियंका कुशवाहा, पूजा, उत्तम सिंह, मुकुल राठी, टीकम सिंह, डालचंद चौहान, अजय कुमार, अक्षय कुमार सहित अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य जनपद के युवा खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करना, एथलेटिक्स के प्रति रुचि बढ़ाना तथा भविष्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करना रहा प्रतियोगिता में प्रतिभा करने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को गोल्ड सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल देकर आयोजन समिति की ओर से मुख्य अतिथि श्रीमती लीना सिंघल एवं भाजपा नेता चौधरी ईशम सिंह को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया इसमें अनेक क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे जिनमें मुख्य रूप से जितेंद्र सिंह, राजीव राठी, रॉबिन राणा, एड सौभार सिंह, पूर्व सैनिक डालचंद पाल आदेश राणा उदयवीर सिंह नरेंद्र सिंह बिट्टू कपिल चौधरी अमित कुमार संजीव पहलवान चौधरी विजय सिंह दिवाकर त्यागी आदि उपस्थित रहे



