
*ब्लॉक प्रमुख तापराज सिंह देशवाल भी रहे मौजूद, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
हरि न्यूज
नांगल सोती/बिजनौर। गंगा स्नान मेले को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। सोमवार को उपजिलाधिकारी नजीबाबाद शैलेंद्र कुमार और क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद सुनील कुमार ने ब्लॉक प्रमुख नजीबाबाद तापराज सिंह देशवाल के साथ नांगल सोती स्थित गंगा स्नान मेले का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मेला स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए की गई तैयारियों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान ब्लॉक प्रमुख तापराज सिंह देशवाल संरक्षक के रूप में मौजूद रहे। वहीं आर्य वीरेंद्र शर्मा पर्यवेक्षक, गौतम चौधरी एवं सत्यपाल राजपूत व्यवस्था प्रमुख के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर नांगल थाना प्रभारी अन्नू कुमारी भी मौजूद रहीं।
अधिकारियों ने मेला स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित लोगों से व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने को कहा। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
प्रशासनिक अधिकारियों के निरीक्षण से गंगा स्नान मेले की तैयारियों में तेजी और व्यवस्थाओं को लेकर सक्रियता देखने को मिली।



