
हरि न्यूज
नजीबाबाद।हंसराज विश्वकर्मा को राज्य मंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की खुशी मनाई एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी,भारतीय जनता पार्टी वाराणसी के जिला अध्यक्ष,विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा को मंत्रिमंडल विस्तार में राज्य मंत्री बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी अरविंद विश्वकर्मा के प्रतिष्ठान कोतवाली रोड नजीबाबाद पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी शीर्ष नेतृत्व एवं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आभार व्यक्त किया कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी इस अवसर पर अरविंद विश्वकर्मा ने कहा कि विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा समाज के लिए एवं कार्यकर्ताओं के लिए सदैव समर्पित रहते है वह हर समय जनहित के कार्यों में लगे रहते हैं उन्होंने कई मामलों में जनपद बिजनौर में आवश्यकता पड़ने पर कार्यकर्ताओं की मदद की है उन्होंने कहा कि बहुत जल्दी उनका जनपद बिजनौर में आगमन होगा और स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा सुधीर कुमार भुईयार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उनके एवं मंत्रिमंडल विस्तार में मंत्री बने सभी नेताओं से सहयोग से और मजबूत होगी चौधरी ईशम सिंह ने कहा कि आगामी 2027 के होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मंत्रिमंडल विस्तार में मंत्री बनाए गए हंसराज विश्वकर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, डॉ सुमन सोमेंद्र तोमर जी के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनने से बहुत लाभ होगा इस अवसर पर जिला महामंत्री बलराज त्यागी मंडल अध्यक्ष वरुण आत्रेय ने कार्यकर्ताओं को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी इस अवसर पर जिला महामंत्री बलराज त्यागी,आशीष सिंघल,वरुण आत्रेय, अरविन्द विश्वकर्मा, रितेश सैन,चौ योगेंद्र सिंह, चौधरी ईशम सिंह, कोमल विश्वकर्मा, अरविंद धीमान, ऋतिक विश्वकर्मा, तनिष्क कुमार,पूर्व नगर अध्यक्ष आशु अग्रवाल,कोमल कुमार हल्दिया,सभासद दीपक वाल्मीकि, शोभित चौधरी,आदि उपस्थित रहे।
