
हरि न्यूज
हरिद्वार। शहर के प्रमुख व्यापारिक संगठन बड़ा बाजार व्यापार मंडल समिति का चुनाव शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मति के साथ संपन्न हो गया। चुनाव में अनिल अग्रवाल को अध्यक्ष, अंकित अरोड़ा को महामंत्री तथा गौरव शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही व्यापारियों में उत्साह का माहौल बन गया और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया।
चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने की जिम्मेदारी चुनाव अधिकारियों राधेश्याम गुप्ता, रामेंद्र सिंह, कमल सेठ एवं कृष्ण कुमार गांधी ने निभाई। चुनाव कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ व्यापारी एवं समाजसेवी बिल्लू भाई पराठे वाले ने की, जबकि संचालन प्रशांत मेहता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लेकर संगठन की एकजुटता का परिचय दिया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यापारियों ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि बाजार की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगा तथा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए समिति हमेशा सक्रिय भूमिका निभाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावशाली बनाया जाएगा।
महामंत्री अंकित अरोड़ा ने कहा कि बड़ा बाजार व्यापार मंडल व्यापारियों की आवाज को मजबूती से प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि बाजार क्षेत्र में साफ-सफाई, पार्किंग, सुरक्षा, अतिक्रमण एवं व्यापारिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बिल्लू भाई पराठे वाले ने कहा कि नवनिर्वाचित समिति व्यापारियों की पीड़ा को समझते हुए उनके हितों की रक्षा के लिए पूरी गंभीरता से कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि एक मजबूत व्यापार मंडल ही व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कराने में सक्षम होता है। उन्होंने सभी व्यापारियों से संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सतीश बंसल, संजय बांसल, नवीन अग्रवाल, रमन व्याकुल, जय गोपाल, अनुपम त्यागी, सौरभ गांधी, अनुज महेश्वरी, हिमांशु शर्मा, शिवांशु शर्मा, भुवनेश, विशाल अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, विकास शर्मा, रितेश अग्रवाल, राजू, मयूर बंसल, प्रताप अरोड़ा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
