
हरि न्यूज
नजीबाबाद ।नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र के भागूवाला मंडल के शेखपुरा आलम शक्ति केंद्र पर ग्राम लाहक खुर्द के बूथ संख्या 121 पर जगराम सिंह नेताजी के आवास पर जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर चौधरी ईशम सिंह ने कहा कि डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रीय को सर्वोपरि रखते हुए देश की एकता लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया एक विधान एक निशान एक संविधान के लिए अखंड भारत की स्थापना के लिए संघर्ष किया देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कश्मीर से धारा 370 हटाकर उसके सपने को साकार किया है कार्यक्रम में शक्ति केंद्र संयोजक सहदेव प्रजापति, अतुल त्यागी, नितिन त्यागी, ललित पाल,नीरज कुमार, मंशाराम आदि उपस्थित रहे
