
हरि न्यूज
नजीबाबाद। भारत सरकार द्वारा सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष मनोनीत किए जाने तथा केंद्रीय मंत्री का दर्जा मिलने के अवसर पर श्री भगवत प्रसाद मकवाना के सम्मान में नजीबाबाद स्थित वालिया होटल में भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भगवत प्रसाद मकवाना एवं अन्य अतिथियों ने भारत माता के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित करके किया।
कार्यक्रम का आयोजन भाजपा की पूर्व क्षेत्रीय मंत्री एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती लीना सिंघल के संयोजन में किया गया।

समारोह में भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि एवं राजीव सिसोदिया तथा क्षेत्रीय मंत्री श्रीमती हरजिंदर कौर को क्षेत्रीय पदाधिकारी के रूप में मनोनीत किए जाने पर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम संयोजक श्रीमती लीना सिंघल ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। अपने स्वागत भाषण में उन्होंने अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का अभिनंदन किया तथा आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के संदर्भ में नजीबाबाद में भाजपा के पक्ष में समर्थन जुटाने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि भगवत प्रसाद मकवाना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा में समाज के सभी वर्गों को सम्मान देने तथा कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने के अवसर देने की परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकारें ‘सबका साथ, सबका विश्वास’ की नीति के तहत कार्य कर रही हैं तथा समाज के विभिन्न वर्गों के लिए बिना भेदभाव योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
कार्यक्रम का संचालन चौधरी ईशम ने किया।

इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव सिसोदिया, पूर्व मंत्री अनूप वाल्मीकि, अनिल सूद, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी कालरा, जिला महामंत्री बलराज त्यागी, अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुधीर भुइयार, मंडल अध्यक्ष वरुण आत्रेय, ब्लॉक प्रमुख अवधेश चौधरी सहित अन्य वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए।
समारोह को सफल बनाने में अरविंद विश्वकर्मा, रितेश सेन, अरविंद सूद, दीपक सिसोदिया, रामपाल सिन्हा,अरविंद साल्वे, पमित, अंजु सिंह, दीपा सिंह, जयपाल सिंह, शिव कुमार जोशी, कपिल चौधरी, अमित गौतम, विष्णु कुशवाहा, कोमल सिंह हल्दिया, सरदार मनिंदर सिंह, अमित शर्मा, श्रीमती इंदु राजपूत (नगरपालिका भाजपा सभासद), श्रीमती गीता राज, मनीषा सैनी, सुनीता गुप्ता एवं पूजा सैनी सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।
