
वृक्ष लगाना पुनीत कार्य:अंशू चावला
हरि न्यूज
नजीबाबाद।पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के राजगढ़ वन क्षेत्र में वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान 2026 के अंतर्गत सहानपुर चार ए मे किया गया वृक्षारोपण। जिसमें 16 हजार से अधिक पेड़ लगाने का लक्ष्य है इस अवसर पर उप प्रभागीय वन अधिकारी अंशु चावला ने कहा कि पौधे हमें प्राणवायु आक्सीजन प्रदान करते हैं इसलिए हम सबको प्रतिवर्ष न्यूनतम तीन पौधे लगाकर उनका लालन-पालन करना चाहिए उन्होंने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हम इस विभाग में सेव कर रहे हैं उन्होंने सभी आम जनमानस से ठीक से अधिक पौधे लगाने एवं उनका लालन पालन करने का आह्वान किया उप प्रभागीय वन अधिकारी अंशु चावला ने जानकारी देते हुए बताएं वृक्षो कार्बन संचयन भी बढ़ेगा और पक्षियों को रहने की,भोजन की प्राप्ति होगी व पर्यावरण की सुरक्षा भी बढ़ेगी वह उन्होंने यह भी कहा कि हमारा वन विभाग का पूरा स्टाफ वृक्षों की हर समय निगरानी में रहेगा क्योंकि यह वृक्ष एक हमारे जीवन का सबसे अमूल्य ऑक्सीजन भंडार का आधार है इससे हम लोग आसानी से सांस ले पाते हैं हर व्यक्ति को अपने जीवन में वृक्ष लगाना आवश्यक है राजगढ़ रेंजर देव ऋषि सक्सेना ने बताया कि राजगढ़ ट्रेन में जो वृक्षारोपण किया गया है वह एक आने वाले समय के लिए संजीवनी बनेगा क्योंकि यह एक सरकार द्वारा आज वर्तमान समय में बड़ा अभियान पूरे उत्तर प्रदेश में चलाया जा रहा है मुख्य अतिथि भाजपा नेता चौधरी ईशम सिंह कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ जी का संकल्प आज 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य लिया गया है उसे पूरा करने में सहयोग देने वाले सभी वन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों एवं प्रदेश सरकार के सभी विभागों आम जनमानस एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का जो योगदान मिला है वह सराहनीय है वन विभाग की टीम द्वारा तय किया गया है यह अभियान उत्तर प्रदेश सरकार का एक बड़ा लक्ष्य है जिसकी स्थापना हर रेंज के अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान को गति दी गई है राजगढ़ वन के वन क्षेत्र अधिकारी देव ऋषि सक्सेना डिप्टी रेंजर महिपाल सिंह, जिला मीडिया प्रभारी पिछडा मोर्चा भाजपा अरविन्द कुमार विश्वकर्मा, उप निरीक्षक योगेश कुमार, रामपाल सिंह, मेघनाथ सिंह, योगेंद्र सिंह, विकास कुमार,ग्राम प्रधान रामपुर चाठ्ठा सोमदत्त सैनी,दीपक कुमार सैनी,सहदेव प्रजापति आदि ने आम पीपल बरगद पिलखन के पौधे लगाये।
