हरि न्यूज
हरिद्वार।शान्तरशाह चौकी क्षेत्र के आसपास एक कांवड़िये का गंगाजल खंडित हो गया। सूचना मिलते ही चौकी पुलिस ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए कांवड़िये को अपनी निजी गाड़ी से हरकी पैड़ी पहुंचाया, जहां उसने पुनः गंगाजल भरा। इसके बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित उसके गंतव्य की ओर रवाना किया।
हरिद्वार पुलिस कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं हरसंभव सहायता के लिए निरंतर तत्पर है।
