
*कप्तान नवनीत सिंह के नेतृत्व में कामयाबी की नई इबारत लिखती हरिद्वार पुलिस
*एसएसपी द्वारा पकड़े गए तीनों आरोपियों पर घोषित किया गया था 10-10 हजार का इनाम
*गिरोह यूपी और उत्तराखण्ड में चोरी, लूट व डकैती की घटनाओं को दे चुका है अंजाम

हरि न्यूज
हरिद्वार।बीती 09.जून को थाना बुग्गावाला क्षेत्र के अमानतगढ़ में बंद पडी बायोडीजल फैक्ट्री में हुई चौकीदार पर फायरिंग मामले में एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए थाना बुग्गावाला पुलिस ने वारदात में शामिल 03 और आरोपियों को दबोचने में सफलता हासिल की।
घटना के दिन ही मुकदमा दर्ज कर अनावरण में जुटी पुलिस टीम की थाना क्षेत्रान्तर्गत बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई थी जिसमें पुलिस टीम ने मोर्चा सम्हालकर एक बदमाश लुकमान को गिरफ्तार कर लिया था जबकी मौके पर मौजूद उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया था। पकड़े गए लुकमान से पूछताछ में पुलिस टीम को वारदात से जुड़े अन्य किरदारों के बारे में जानकारी मिली थी।
देहात क्षेत्र में स्थित शांत क्षेत्र में फायरिंग से खौफजदा आमजन की चिंता दूर करने के लिए सख्त रुख अपनाते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने बुग्गावाला थानाध्यक्ष को सीआईयू से टेक्निकल सपोर्ट लेते हुए घटना से जुड़े सभी आपराधिक तत्वों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।
तलाश में जुटी पुलिस टीमों ने लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहकर डिजिटल/ मैनुअल पुलिसिंग के जरिये जानकारी जुटाते हुए घटनास्थल (बायो डीजल फैक्ट्री) की ओर आने-जाने वाले दुर्गम मार्गो पर निरन्तर निगरानी रखी गयी।
लगातार प्रयास के परिणामस्वरुण दिनांक 19.जून को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर तलाशे जा रहे बदमाशों में से 03 बदमाशों को यूपी बॉर्डर से गिरफ्तार कर उनकी निशांदेही पर वारदात में इस्तेमाल 01 तमंचा, 01 खोखा कारतूस व 02 मोबाइल बरामद किए गए। विधिक कार्यवाही जारी है एवं वारदात में शामिल अन्य सदस्यों की तलाश के प्रयास भी किए जा रहे हैं
*आरोपित–
01. संजय पुत्र स्व0 चन्दू नि0 मोहल्ला ओल्ड मिद्दा गडी रोड, थाना सदर जिला यमुनानगर हरियाणा
02. जोगिन्दर उर्फ जोगा पुत्र पूरणचन्द नि0न्यू गुलाबनगर बाईपास कैम्प नजदीक गोगा माडी थाना सदर जिला यमुनानगर हरिय़ाणा
03. नसीम पुत्र स्व0बुन्दु मिस्त्री नि0 ग्राम बन्दरजुड थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार
*बरामदगी–
01. तंमचा 315 बोर- 01
02. खोखा राउन्ड- 01
03. मोबाईल फोन- 02
*आपराधिक इतिहास जोगिन्दर उर्फ जोगा-*
01. मु0अ0स0392/23 धारा 136/137 विद्युत अधि0थाना बेहट स0पुर
02. मु0अ0स0484/23 धारा-380/411/457भादवि व 136/137 विद्युत अधि0 थाना बेहट स0पुर
03. मु0अ0स0486/23 धारा 307भादवि व 3/25 आर्मस अधि0 थाना बेहट स0पुर
04. मु0अ0स0-781/22 धारा-395/427/412/34/342 भादवि को0लक्सर हरिद्वार
05. मु0अ0स0368/23 धारा 380, 457, 411 भादवि व 136/137 विद्युत अधि0
*पुलिस टीम में
1-थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा
2-उ0नि0 मनोज कुमार
3-उ0नि0 सुनील रमोला
4-अपर उ0नि0 अरविंद भट्ट
5-हे0का0 कुश कुमार
6- का0 मनोज कुमार
7- का0 विकास क्षेत्री
8- का0 गजेन्द्र सिंह
*सी.आई.यू. टीम रुड़की-
1- अपर उ0नि0 अश्वनी यादव
2- हे0का0 मनमोहन भण्डारी
3- का0 महिपाल
4- का0 राहुल
5- का0 रविन्द्र खत्री
6- का0 अजय काला
*सी.आई.यू. टीम हरिद्वार-*
1- का0 वसीम
