
*श्री कृष्ण कृपा धाम में चल रहा श्रीमद्भागवत अनुष्ठान
हरि न्यूज
हरिद्वार। भीमगोड़ा स्थित श्री कृष्ण कृपा धाम में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर आयोजित श्रीमद्भागवत अनुष्ठान के दूसरे दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य यजमान शम्मी बंसल एवं निधि बंसल ने विधि-विधान से श्रीमद्भागवत गीता का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
सत्संग के दौरान आशीर्वचन देते हुए गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि पुरुषोत्तम मास में गंगा तट पर गीता ज्ञान की गंगा बहना ईश्वर की विशेष कृपा का प्रतीक है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि इन सात दिनों तक गीता ज्ञान और गीता ध्यान में लीन रहकर श्रीमद्भगवद्गीता के 15वें अध्याय का निरंतर पाठ करें।
स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि गीता का नियमित पाठ मनुष्य को मोक्ष की ओर अग्रसर करता है और जीवन को सही दिशा प्रदान करता है। उन्होंने सभी को तन-मन से गीता का अध्ययन और अनुसरण करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि सहित अशोक चावला, दयानंद बेनीवाल, किशोर अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, डॉ. अशोक सम्राट, सतीश अग्रवाल, राजेश चावला, पवन कुमार, अजय मलिक, अजय कुमार, मुकेश रवि, नवीन कुमार, मन्नू राणा, खैराती लाल मक्कर, चिरंजीव खट्टर, कुंज बिहारी, जगदीश छाबड़ा और सुनील सेठी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. विवेक कोहली एवं राजकुमार विज द्वारा किया गया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति भावना देखने को मिली।
