
हरि न्यूज
नजीबाबाद।भाजपा भागूवाला मंडल की बैठक आयोजित भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान जिला महामंत्री विनय राणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के भागूवाला मंडल के समस्त कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर पूरे मनोयोग से सक्रिय होकर भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा चुनाव 2027 में ऐतिहासिक विजय श्री दिलाकर पुनः योगी आदित्यनाथ जी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूरे मनोयोग से जुट जाएं उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में लक्ष्य प्रत्येक बूथ पर 60% मत प्राप्त करना है इसके लिए हमें बूथ की कमेटी बूथ के पदाधिकारी एवं पन्ना प्रमुखों को मजबूती से खड़ा करना है विनय राणा आज मोटा महादेव मंदिर परिसर में भागूवाला मंडल की एक कामकाजी बैठक में भारतीय जनता पार्टी के मंडल कार्य समिति के दायित्वान कार्यकर्ता, शक्ति केंद्र संयोजक शक्ति केंद्र प्रभारी एवं बूथ अध्यक्षों की कामकाजी बैठक को संबोधित कर रहे थे उन्होंने कहा कि हम सब एकजुट होकर भागूवाला मंडल के सभी वाले 99 बूथों पर 60% मत प्राप्त पार्टी को नजीबाबाद विधानसभा में विजयश्री दिलाना हमारा लक्ष्य है उन्होंने कहा कि कल प्रत्येक शक्ति केंद्र पर बूथ की समितियों की बैठक करके कमेटी को एक्टिव करने का काम करेंगे मंडल अध्यक्ष कमल सैनी की अध्यक्षता महामंत्री सचिन देशवाल एवं कपिल राजपूत के संचालन में आयोजित इस बैठक को जिला कार्यकारी सदस्य राजकुमार प्रजापति, सरदार कुलवंत सिंह एडवोकेट, चौधरी ईशम सिंह,अनुज चौधरी,गायत्री निराला, परमात्मा शरण, संजीव भुईयार, ऋषिपाल सिंह, नरेश सैनी, सहदेव प्रजापति, अजीम अहमद, मयंक चौहान, कृष्ण पाल सिंह, यशवीर राजपूत प्रवेश राजपूत, रामलाल सैनी, नरपाल सिंह, रोहतास सिंह, मुकेश गुप्ता, नीलम कर्णवाल,तारा सिंह , ओंकार सिंह, सहदेव प्रजापति,आदि ने संबोधित किया।
