
हरि न्यूज
नजीबाबाद।वालिया ग्लोबल एकेडमी में छात्र छात्राओं हेतु नेतृत्व चयन समारोह का आयोजन किया गया,तनिष्का सिंह हैड गर्ल ओर सिद्धार्थ हैड ब्वाय के पद पर चयन किया गया।
वालिया ग्लोबल एकेडमी में छात्र छात्राओं हेतु नेतृत्व चयन समारोह का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी की भावना का विकास करना था। समारोह का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबन्धक कमल कांत वालिया, इन्दु वालिया मैनेजर,रमाकांत वालिया,रुचिका वालिया, अश्विन वालिया एवं जाह्नवी वालिया द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं का चयन हैड ब्याय, हैंड गर्ल, स्पोर्टस कैप्टन एवं अन्य नेतृत्व पदों हेतु उनके आत्मविश्वास, अनुशासन एवं योग्यता और कार्य क्षमता के आधार पर किया गया। जिसमें हैड बाय सिद्धार्थ हैड, गर्ल तनिष्का सिंह, बाइस हैड ब्वाय ध्रुव त्यागी, वाइस हेड गर्ल याशिका राजपूत, स्पोर्ट्स कैप्टन छात्र पूर्व प्रताप सिंह, छात्रा दिव्यांशी, इकोक्लब कैप्टन छात्र अंश कुमार, छात्रा नित्या सिंह को चयनित किया गया। साथ ही चारों हाऊसों के लिए भी अन्य नेतृत्व पदो हेतु छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। विद्यालय के प्रबन्धक कमल कांत वालिया इन्दवालिया ने बैज पहनाकार छात्र-छात्राओं को उनके पद की जिम्मेदारी सौंपी और सभी को अपना आशीर्वाद दिया। प्रधानाचार्या, अनीता सिवाच ने संबोधित करते हुए कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करना नहीं हीं, बल्कि जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का है। उन्होंने चयनित छात्राओं को प्रतिनिधि बनकर कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास करना विद्यालय परिवार का लक्ष्य है विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त अध्यापक अध्यापको ने चयनित भगवान छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित की
