
*युवाओं का मार्गदर्शन कर उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे:महंत प्रणवानंद महाराज

प्रदेश में युवाओं की आवाज बुलंद करेंगे शिवम गिरि: वीरेंद्र रावत

हरि न्यूज
हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार स्थित बैरागी धर्मशाला में गिरि समाज द्वारा युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश महासचिव शिवम गिरि का शॉल ओढ़ाकर, माल्यार्पण एवं उपहार भेंट कर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग, संत-महात्मा और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अभिनंदन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के सुपुत्र एवं लोकसभा प्रत्याशी रहे वीरेंद्र रावत ने कहा कि प्रदेश का युवा अब जागरूक हो चुका है और कांग्रेस में अपना भविष्य सुरक्षित देख रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं ने शिवम गिरि को अपना मत देकर जिस विश्वास के साथ प्रदेश महासचिव चुना है, वह युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने समय-समय पर गिरि समाज को सम्मान देने का काम किया है।
विश्नोई आश्रम भीमगोड़ा के परमाध्यक्ष महंत प्रणवानंद महाराज ने शिवम गिरि को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वह समाज के युवाओं का मार्गदर्शन कर उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
समारोह की अध्यक्षता कर रहे डॉ. अशोक गिरि ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा गिरि समाज को निरंतर सम्मान मिला है और शिवम गिरि का प्रदेश महासचिव पद पर निर्वाचित होना पूरे समाज के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि शिवम गिरि समाज के हर वर्ग के युवाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें नई दिशा देने का कार्य करेंगे।
नवनिर्वाचित प्रदेश महासचिव शिवम गिरि ने कहा कि कांग्रेस ने जो विश्वास और जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा, निष्पक्षता और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे।
इस अवसर पर डॉ. अशोक गिरि, मधुकांत गिरि, शत्रुघ्न गिरि, बलराम गिरि कड़क, शिव अवतार गिरि एवं मोहित गिरि ने मुख्य अतिथि वीरेंद्र रावत का शॉल ओढ़ाकर, माल्यार्पण एवं गंगाजली भेंट कर स्वागत किया।
समारोह में महंत विश्वात्मानंद महाराज, कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा, रामकिशोर गिरि, पंकज गिरि, प्रदीप गिरि, सुभाष कपिल, शिव कुमार कश्यप,सतीश गुजराल, शुभम जोशी, विशाल गिरि, अखिलेश गिरि, गौरव गिरि, प्रवेश गिरि,नितिन तेश्वर, मनोज सैनी, सोम त्यागी, पार्षद महावीर वशिष्ठ, कैलाश भट्ट, तेलूराम प्रधान, अनिकेत गिरि, दीपक गिरि, सोनू गिरि, ऋषभकांत गिरि, आकाश अग्रवाल, कुलभूषण जोशी, सुभाष जोशी, दीपू गिरि, महेंद्र सैनी, मुनेश शर्मा, पवन शर्मा, कैस खुराना, आजाद बैरागी, रवि चौहान, सौरभ, मानव, अर्चित चौहान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
