
हरि न्यूज
हरिद्वार।विश्वगुरु शंकराचार्य दशनाम गोस्वामी समाज के पदाधिकारियों ने आदि गुरु शंकराचार्य जन्मोत्सव के अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चारण आरती कर विश्व के कल्याण की कामना की।

इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरि ने कहा कि
आदि गुरु शंकराचार्य जी को भगवान शिव का अवतार भी माना जाता है। उन्होंने अद्वैत वेदान्त के सिद्धांत को स्थापित कर सनातन धर्म को नई दिशा प्रदान की। समाज में फैली धार्मिक भ्रांतियों को दूर कर उन्होंने सही धार्मिक शिक्षा का प्रचार किया, उन्होंने अपने छोटे से जीवनकाल में हिंदू धर्म को संगठित और सुदृढ़ किया।
विश्व गुरु शंकराचार्य दशनाम गोस्वामी समाज के राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद गिरि ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्धन में आदि गुरु शंकराचार्य ने अपना समूचा जीवन लगाकर सनातन हिंदू धर्म की स्थापना की।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद गिरि पत्रकार,भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरि,प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गिरि, महिला प्रदेश अध्यक्ष सीमा गिरि, प्रदेश उपाध्यक्ष शत्रुघ्न गिरि, पूर्व प्रदेश महासचिव विशाल गोस्वामी उपस्थित रहे।
