
*नवनियुक्त पदाधिकारियों के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़कर उत्तर प्रदेश में पुनः प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी भाजपा :लीना सिंघल

हरि न्यूज
नजीबाबाद/लखनऊ। बिजनौर जनपद की 17नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र से सक्रिय वरिष्ठ भाजपा नेत्री लीना सिंघल ने लखनऊ स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी तथा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह से शिष्टाचार भेंट कर मार्गदर्शन ओर प्रेरणा ली। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के नवनियुक्त पदाधिकारियों से भी लखनऊ में शिष्टाचार मुलाकात कर मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

भेंटवार्ता के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई। लीना सिंघल ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है और भाजपा पहले से अधिक मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कानून व्यवस्था, सुशासन और विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रदेश में सुरक्षा का वातावरण मजबूत हुआ है तथा विकास कार्यों को अभूतपूर्व गति मिली है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के कुशल नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करेगी और पुनः पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
लखनऊ प्रवास के दौरान लीना सिंघल ने भाजपा के कई नवनियुक्त पदाधिकारियों से भी शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर, पूर्व सांसद एवं सदस्य विधान परिषद सत्यपाल सैनी, पूर्व मंत्री सुरेश राणा, केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा की उपस्थिति में प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद गीता शाक्य तथा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. कृतिका अग्रवाल से मुलाकात कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर चर्चा की।
लीना सिंघल ने कहा कि भाजपा ने महिलाओं को संगठन और शासन में सम्मानजनक भागीदारी देकर नारी शक्ति को सशक्त बनाने का कार्य किया है। उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ा जाएगा तथा उत्तर प्रदेश में भाजपा पुनः प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाकर विकास और जनसेवा के अपने संकल्प को आगे बढ़ाएगी।
