
हरि न्यूज/सुरेश आर्य
बिजनौर।पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत जी ने कहा कि पूर्वजों की सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं से जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है। हमारे देश की संस्कृति में पूर्वजों का स्थान सर्वोपरि है।

यह उदगार उन्होंने चाॅंदपुर के गाँव मीरापुर के किसान इंटर कॉलेज में आयोजित माँ फूलवती देवी की पगड़ी एवम् श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने अपने पूर्वजों के बताये मार्ग पर चलने और मानवीय मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।

उत्तराखंड जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व संयुक्त सर्व समाज संगठन के अध्यक्ष ओमपाल सिंह राठी की स्वनामधन्य स्वर्गीय माता फूलवती देवी की पगड़ी एवम् श्रद्धांजलि सभा का आयोजन जनपद बिजनौर के चांदपुर के गाँव मीरापुर में किसान इंटर कॉलेज में किया गया।
सुरेश आर्य के संचालन में सम्पन्न श्रद्धांजलि सभा में मेजर जनरल (से.नि.) एस. एस. अहलावत , विश्व बैंक के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी नवनीत तोमर, जिला पंचायत, बिजनौर के अध्यक्ष साकेन्द्र प्रताप सिंह, नगर निगम काशीपुर की मेयर श्रीमती उषा चौधरी, भगवन्त ग्रुप की वाइस चेयरमैन डॉ. आशा सिंह, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ बीरबल सिंह, राठी खाप से चौ. कृष्णदेव राठी, उत्तराखंड जाट महासभा के प्रदेश महामंत्री दरयाव सिंह तोमर, पश्चिमांचल सभा के अध्यक्ष मा. निपेन्द्र काकरान, संयुक्त जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एच.पी. सिंह परिहार, उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी संगठन के प्रान्तीय नेता अशोक चौधरी, रामऋषिपाल सिंह एड. , चौ बिजेन्द्र सिंह (हरिद्वार) , सत्यपाल सिंह आर्य (रूद्रपुर) , विकास चौहान (देहरादून) , मा. विजयपाल सिंह राठी (राठी खाप) , हरवीर सिंह सुमन (मेरठ) , इन्द्रजीत सिंह जाखड आदि ने विचार व्यक्त किये।
उत्तराखंड के पूर्व राज्य मंत्री सुशील राठी ने आगन्तुकों के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। प्रीत मंच दिल्ली, वरिष्ठ नागरिक संगठन हरिद्वार, अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग उत्तराखंड के पूर्व अअध्यक्ष श्री अशोक वर्मा, जाट संसार मुजफ्फरनगर आदि संस्थाओं के शोक संदेशों को पढा गया।