
*पद्मविभूषण अमृत लाल नगर जी के जन्म दिवस पर युवा साहित्य चेतना मंच ट्रस्ट का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह
हरि न्यूज/भगवान दास शर्मा “प्रशांत”
लखनऊ। पद्मविभूषण अमृत लाल नगर जी के जन्मदिवस के अवसर पर स्थानीय मुन्नूलाल धर्मशाला चौक लखनऊ मे युवा साहित्य चेतना मंच ट्रस्ट का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह के साथ युवा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया । इस अवसर पर एम एल सी सीतापुर पवन सिंह चौहान पार्षद चौक अनुराग मिश्रा अन्नू पार्षद आचार्य नरेन्देव मनीष रस्तोगी वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अमित टंडन, युवा भाजपा नेता विनीत शुक्ला बीनू ,एवं अतुल गुप्ता आदि के द्वारा नियुक्ति पत्रों का वितरण एवं सभी कार्यकारणी सदस्यो को सम्मानित किया गया। साथ ही युवा कवि सम्मेलन मे एक से बढ़कर एक युवा कवियों ने काव्य पाठ किया। जिनमे अनामिका वैश्य आईना सीतापुर,पूनम मिश्रा अयोध्या, साक्षी मिश्रा बाराबंकी, संजय मल्होत्रा हमनवा, लखनऊ संदीप अनुरागी, अजय प्रधान, बाराबंकी संतोष यादव, हिमांशु लखनवी, कीर्ति तिवारी किट्टू बहराइच, अरविंद कुमार झा लखनऊ,वर्षा श्रीवास्तव, खुशी भारद्वाज, कार्यक्रम का संचालन हास्य कवि अमित अनपढ़ एवं प्रीती सिंह प्रज्ञा द्वारा किया गया।
