
*ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल जी के नेतृत्व में मजबूत होगा पिछड़ा वर्ग : रितेश सैन
*अति पिछड़ा वर्ग भाजपा की नीतियों से प्रभावित,सरकार की योजनाओं का मिल रहा लाभ
नजीबाबाद। भाजपा पिछड़ा मोर्चा सोशल मीडिया के जिला प्रमुख एवं सामाजिक कार्यकर्ता रितेश सैन ने भाजपा पिछड़ा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल से भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए सम्मानित कर नवीन दायित्व की शुभकामनाएं दी । इस दौरान संगठन को मजबूत करने, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग के बीच जनसंपर्क बढ़ाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

इस अवसर पर रितेश सैन ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ फिर बनेगी। उन्होंने कहा कि अति पिछड़ा वर्ग भाजपा की नीतियों और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित है तथा सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच रहा है।उन्होंने कहा कि ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल जी के नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग मजबूत होगा और विकास की ओर अग्रसर होगा।
रितेश सैन ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कानून-व्यवस्था, विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उनके अनुसार महिलाओं के सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ गरीब, पिछड़े, अति पिछड़े, किसान, युवा और महिलाओं सहित विभिन्न वर्गों तक पहुंच रहा है। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दें और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें।
भाजपा पिछड़ा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने भी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, पिछड़े एवं वंचित वर्गों के बीच निरंतर संपर्क बढ़ाने तथा कार्यकर्ताओं को पूरी सक्रियता के साथ जनसेवा में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और समाज के बीच निरंतर संवाद के माध्यम से भाजपा की विचारधारा एवं सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
प्रकाश पाल ने कहा कि अति पिछड़ा वर्ग भाजपा के साथ मजबूती से खड़ा है और कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ जनता के बीच रहकर संगठन को मजबूत करने तथा जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।
