
*किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही भाजपा सरकार:अवधेश चौधरी
हरि न्यूज
नजीबाबाद। भारतीय जनता पार्टी किसान हितैषी पार्टी है और केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है। यह बात भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अवधेश चौधरी ने कही।
उन्होंने किसान सम्मान निधि, कृषि यंत्रों पर सब्सिडी तथा किसानों को बिजली के क्षेत्र में दी जा रही राहत को सरकार की महत्वपूर्ण पहल बताया। इस दौरान किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने पटका पहनाकर स्वागत किया और अपनी शुभकामनाएं दीं।
अवधेश चौधरी ने कहा कि नई जिम्मेदारी मिलने से किसान मोर्चा और अधिक मजबूती के साथ किसानों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को उठाने तथा उनके हितों की आवाज को आगे बढ़ाने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत है। किसान सम्मान निधि समेत विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि किसानों के हित में संचालित योजनाओं और किए जा रहे कार्यों से भाजपा के प्रति किसानों का विश्वास मजबूत हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया।
अवधेश चौधरी ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और किसानों के समर्थन के बल पर पार्टी मजबूत स्थिति में रहेगी और सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।
