
*मोहित नवानी ने संगठन को मजबूत करने और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प
हरि न्यूज
हरिद्वार। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा की नीतियों और विचारों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से अमित शाह यूथ ब्रिगेड में महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एसके शुक्ल ने हरिद्वार के समाजसेवी मोहित नवानी को संगठन का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया है।
मोहित नवानी की नियुक्ति से संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और सामाजिक कार्यों से संगठन को मजबूती मिलेगी तथा संगठन की गतिविधियों का विस्तार देशभर में किया जाएगा। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रभावी स्तर पर कार्य किया जाएगा।
नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री मोहित नवानी ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एसके शुक्ल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही युवाओं को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने और जरूरतमंद लोगों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को साथ लेकर कार्य किया जाएगा और समाजहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
