
सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण और संरक्षण के लिए जो कार्य मोदी सरकार में हुए वे ऐतिहासिक और अभूतपूर्व कार्य है:श्रीमहंत रविंद्रपुरी
हरि न्यूज
हरिद्वार। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहने के उपलक्ष्य में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में मां गंगा का पूजन कर उनके स्वस्थ, सफल एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण और संरक्षण के लिए जो कार्य किए गए हैं, वे ऐतिहासिक और अभूतपूर्व हैं। संत समाज प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता है।
उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहने का गौरव प्राप्त हुआ है। आज वे न केवल भारत बल्कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शुमार हैं। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए पूरा देश उनके नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है।
गंगा सभा अध्यक्ष राज्यमंत्री नितिन गौतम एवं श्रीगंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने प्रधानमंत्री मोदी के गौरवशाली कार्यकाल के लिए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके सशक्त नेतृत्व में भारत आज सुरक्षा, विकास, विज्ञान, तकनीक और अंतरिक्ष के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष किशन बजाज, जिला उपाध्यक्ष तरुण नैय्यर, पूर्व प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा दीपांशु विद्यार्थी, पार्षद मुकुल पराशर, पूर्व मंडल महामंत्री अनिमेष शर्मा, मंडल महामंत्री देवेश ममगई, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष करण वर्मा, भाजपा नेता उज्ज्वल पंडित, तीर्थ पुरोहित सिद्धार्थ चक्रपाणि, विश्वास शर्मा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
