
मुख्य सफाई निरीक्षक मनोज कुमार एवं सफाई नायक सतीश कुमार ने क्षेत्रवासियों से की अपील नालों एवं सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न डालें
हरि न्यूज
हरिद्वार।उत्तरी हरिद्वार के वार्ड नंबर 3 में स्वच्छता एवं जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए नाला सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत नालों में जमा गाद, कूड़ा-कचरा एवं अन्य अवरोधों को हटाकर जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाने का कार्य किया गया।
महंत शुभम गिरि,मनोज निषाद,गगन खट्टर एवं स्थानीय नागरिकों ने नाला सफाई अभियान का धन्यवाद करते हुए कहा कि नियमित सफाई से जलभराव, दुर्गंध एवं मच्छरों की समस्या में कमी आएगी। अभियान के दौरान स्वच्छता कर्मियों ने पूरी मेहनत और तत्परता के साथ सफाई कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण किया जायेगा ।
इस अवसर पर मुख्य सफाई निरीक्षक मनोज कुमार सफाई नायक सतीश कुमार एवं कंपनी सुपरवाइजर अंकित ने क्षेत्रवासियों से भी अपील की गई कि वे नालों एवं सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न डालें तथा स्वच्छ और स्वस्थ हरिद्वार के निर्माण में अपना सहयोग प्रदान करें।
नैनीताल बैंक के सामने से नाला गैंग द्वारा नाले की सफाई कराई जा रही है सफाई नायक सतीश कुमार कंपनी सुपरवाइजर अंकित व स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि क्षेत्र की स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
इस अवसर पर रितेश गौड़ कपिल शर्मा जौनसारी करन पंत पंकज नौडियाल आदि उपस्थित रहे
