
हरि न्यूज
हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार में ग्रामीण स्वास्थ्य सलाहकार एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष (दर्जा राज्यमंत्री) नियुक्त किए जाने पर भाजपा नेता नितिन गौतम ने हरकी पैड़ी पहुंचकर मां गंगा का विधिवत पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर नितिन गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार और संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए वह निरंतर कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो अपने समर्पित कार्यकर्ताओं को समय-समय पर जिम्मेदारियां देकर उनका सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि वह जनता और सरकार के बीच एक मजबूत सेतु की भूमिका निभाएंगे। गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश और प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर हैं। साथ ही सनातन संस्कृति और भारतीय मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन का कार्य भी प्रभावी रूप से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को निस्वार्थ भाव से संगठन और राष्ट्र की सेवा करते रहना चाहिए, पार्टी उसकी मेहनत और समर्पण का उचित सम्मान अवश्य करती है।
इस अवसर पर स्वामी ऋषिश्रवानंद एवं भाजपा जिला महामंत्री संजीव चौधरी ने संयुक्त रूप से कहा कि भाजपा सदैव अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान करती रही है। उन्होंने कहा कि नितिन गौतम बाल्यकाल से ही संगठन के एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते आ रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष सहित अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का उन्होंने सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। धर्म और समाजहित से जुड़े विभिन्न आंदोलनों में भी उनकी अग्रणी भूमिका रही है। उनकी निष्ठा, कर्मठता और राष्ट्रभक्ति के कारण ही आज उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व प्राप्त हुआ है।
गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने कहा कि नितिन गौतम की नियुक्ति से समाज और संगठन दोनों को मजबूती मिलेगी तथा वे अपने नए दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।
इस अवसर पर सभापति कृष्ण कुमार ठेकेदार, योगी आशुतोष, जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी, जिला मंत्री विनीत जॉली, पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, वरिष्ठ नेता उज्ज्वल पंडित, सिद्धार्थ चक्रपाणी, आशीष मारवाड़ी, मंडल अध्यक्ष वरुण वशिष्ठ, वरिष्ठ पत्रकार अमित शर्मा सहित भाजपा, गंगा सभा के पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
