
हरि न्यूज
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित 6, कालिदास मार्ग पर गत रात्रि उत्तर प्रदेश वैश्य समाज की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक संगठन के संरक्षक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के उद्योग एवं निवेश मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के आवास पर संपन्न हुई, जिसमें प्रदेश भर से आए पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
बैठक में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं वैश्य समाज महिला उत्तर प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष लीना सिंघल, प्रदेश अध्यक्ष अजय केसरी ,प्रदेश महामंत्री कुंवर केसरवानी, संदीप गुप्ता, मुकेश अग्रवाल (कानपुर), दीपक केसरवानी, अनिल केसरवानी (प्रतापगढ़), रवि गुप्ता एवं आगरा से सचिन गोयल एवं आशीष सिंघल सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं वैश्य समाज महिला प्रदेश अध्यक्ष लीना सिंघल ने कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

बैठक को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि वैश्य समाज देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों ने व्यापार, उद्योग और सेवा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने संगठन से आह्वान किया कि समाज को एकजुट रखते हुए युवाओं को आगे बढ़ाने और सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भागीदारी निभाने का कार्य करें।
वहीं, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं वैश्य समाज महिला प्रदेश अध्यक्ष लीना सिंघल ने कहा कि वैश्य समाज की महिलाओं को संगठित कर उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए महिला शक्ति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
बैठक में संगठन के विस्तार,मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा कई महत्वपूर्ण सुझाव भी सामने आए।
