
*ओम चौधरी हॉस्पिटल मंडावली के डायरेक्टर डा चौधरी चरण सिंह के संयोजन में हुआ द्वितीय भंडारा कार्यक्रम का आयोजन
*धार्मिक स्थलों पर आयोजित कार्यक्रम समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं:भूपेंद्र चौहान
*धार्मिक आयोजन युवा पीढ़ी को सनातन संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने की प्रेरणा देते हैं:सुबोध पाराशर
हरि न्यूज
नजीबाबाद/मंडावली। ओम चौधरी हॉस्पिटल मंडावली के डायरेक्टर डा चौधरी चरण सिंह द्वारा नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर स्थित पौराणिक स्वयंभू मोटा महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर भंडारे का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

द्वितीय भंडारा कार्यक्रम के संयोजक समाजसेवी ओम चौधरी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डा.चरण सिंह ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की स्थापना होती है तथा व्यक्ति के जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव अत्यंत दयालु और कृपालु हैं, उनकी सच्चे मन से की गई भक्ति कभी निष्फल नहीं जाती। भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं और जीवन की कठिनाइयों को दूर करने का कार्य करते हैं।समाजसेवी मृदुभाषी डा मनुज चौधरी ने कहा कि सनातन धर्म की परंपराएं मानव जीवन को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करती हैं। भगवान शिव की आराधना से व्यक्ति में सेवा,त्याग और मानव कल्याण की भावना जागृत होती है।

पूर्व एम एल सी सुबोध पाराशर ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में भाईचारा और सामाजिक समरसता मजबूत होती है तथा युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से जीवन पर्यंत समाज सेवा करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर आयोजित कार्यक्रम समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं। भगवान शिव की आराधना से मन को शांति मिलती है और व्यक्ति सद्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित होता है।

समाजसेवी एवं भाजपा नेता अनुज चौधरी ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से प्रत्येक वर्ष शिवभक्तों की सेवा में भंडारे का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि लोगों को सनातन धर्म एवं सामाजिक समरसता के प्रति जागरूक करना ही जीवन का मुख्य उद्देश्य है। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का समापन भगवान शिव की आरती और भक्तों के जयघोष के साथ हुआ। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री बलराज त्यागी,भाजपा नेता राजकुमार प्रजापति, बब्लू चौधरी,मनोज चौधरी,मनोज उपाध्याय, अभिषेक यादव,रजनी कालरा,सचिन देशवाल,सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
