
हरि न्यूज
हरिद्वार, 16 सितम्बर। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं रेल मंत्रालय के पूर्व सदस्य मनोज गौतम ने हरिद्वार आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत किया और कमल के फूल की माला पहनाकर जन्म दिवस की शुभकामनाएं दी। मनोज गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश का चहुंमुखी विकास कर रहे है। मुख्यमंत्री के प्रयासों से अनेकों योजनाओं की सौगात प्रदेश की जनता को मिल रही है। प्रदेश तरक्की की ओर अग्रसर है। मनोज गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री आपदा पीड़ितों को भी हरसंभव मदद पहुंचा रहे हैं। सभी वर्गों के लोगों को पार्टी में सम्मान मिल रहा है। लोकप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी निर्णय लेने में सक्षम है। प्रदेश में भ्रष्टाचार समाप्त हो रहा है। नकल माफिया पर प्रभावी रोक लगी है। जिससे प्रतिभावान युवाओं को रोजगार मिल रहा हैं।