बलराम नगर मण्डल में हर घर तिरंगा यात्रा का हुआ शुभारंभ

उत्तर प्रदेश गाजियाबाद

हरि न्यूज

लोनी।भाजपा संगठन शीर्ष नेतृत्व बलराम नगर मंडल मे भव्य तिरंगा यात्रा अभियान का शुभारंभ हुआ। मंडल अध्यक्ष राहुल श्याम सुन्दर की अध्यक्षता में एवं मुख्य अतिथि गाजियाबाद जिला अध्यक्ष चेनपाल सिंह गुर्जर एवं वशिष्ठ अतिथि लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के पुत्र नागेश गुर्जर रहें।


इस अवसर पर गाजियाबाद जिला अध्यक्ष चेनपाल सिंह गुर्जर ने कहा कि तिरंगा हमारी आना, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा और भव्य तिरंगा यात्रा का उद्देश्य केवल राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना ही नहीं बल्कि हर नागरिक के ह्रदय मे राष्ट्रभक्ति की लौ को प्रज्वलित करना है। मंडल अध्यक्ष राहुल श्याम सुन्दर जी ने बताया की हर राष्ट्र भक्ति संकल्प ले की 15 अगस्त को प्रत्येक घर, गली और मोहल्ले में तिरंगा लहराए और देशभक्ति का वातावरण सृजित हो सके।
जिसमें डॉ कोमूदी चौधरी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आरती मिश्रा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हिमांशु शर्मा जिला मंत्री आकाश गौतम रविन्द्र पवार सुरेश पाल पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल प्रधान पार्षद जयवीर बंसल कपिल पांचाल विजय भाटी जीतू सभासद प्रमोद शास्त्री सचिन तोमर अनुज त्यागी प्रशांत झा रवि श्रीवास्त विनय गुर्जर अनुज त्यागी सचिन सैनी लाल बहादुर कारन सिंह हरीश जीना एम एन शास्त्री नीतीश कसाना राजेश सोम अवदेश यादव नितिन कुमार समस्त मंडल टीम एवं शक्ति केंद्र संयोजक मोर्चे प्रकोष्ठ एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *