
हरि न्यूज
मंडावली। राजपुर नवादा विद्युत उपकेंद्र पर भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के बैनर तले किसानों ने क्षेत्र में व्याप्त बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। धरने में संगठन के पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर विद्युत व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई।
धरने के दौरान किसानों ने राजपुर नवादा विद्युत खंड के उपखंड अधिकारी यजुवेंद्र सिंह से फोन पर संपर्क कर समस्याओं से अवगत कराया। उपखंड अधिकारी ने बताया कि वह आवश्यक कार्य से बाहर हैं, इसलिए उन्होंने अपने स्थान पर उपखंड अधिकारी प्रथम शंभूनाथ को मौके पर भेजा।

इसके बाद उपखंड अधिकारी शंभूनाथ एवं जेई राहुल मौर्य धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने मौके पर ही कई बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान कराया, जबकि शेष समस्याओं के समाधान के लिए अगले दिन तक का समय मांगा। अधिकारियों ने किसानों को आश्वस्त किया कि सभी लंबित समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा।
धरने में जिला अध्यक्ष विपिन कुमार, जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि पंकज त्यागी, कार्यकारी जिला अध्यक्ष शीशपाल राठी, युवा जिला अध्यक्ष ब्रजवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष आबिद, युवा जिला उपाध्यक्ष आकाश राठी, तहसील प्रभारी मुकेश कुमार, अनुज कुमार त्यागी, सुमित कुमार त्यागी, रवि जेम्स, अरुण पाल, सूर्यांश उपाध्याय, गुलशन कुमार, ठाकुर चौधरी चरण सिंह त्यागी, फुरकान ठेकेदार, मोहम्मद फुरकान (नवादा), मोहित चौधरी, गुलशेर अहमद (नवादा), असफान सुल्तान (नवादा), मुनिदेव त्यागी (सिकरौदा), डॉ. रमाकांत त्यागी सहित क्षेत्र के अनेक किसान उपस्थित रहे।
