
हरि न्यूज
*मोक्ष दायिनी गौ,गीता और गंगा मैया*
लेखक:भगवान दास शर्मा “प्रशांत”
इटावा उत्तर प्रदेश
गौ गीता और गंगा मैया,
हमारी संस्कृति की है जाँ।
पूजनीय है तीनों शुभकर,
हिंदू धर्म की ये पहचान।।
गौ को हम सब माँ कहते,
माँ से बढ़कर देते सम्मान।
सकल देव इसमें समाहित,
गौ सेवा है धर्म महान।।
गीता हमें जीना सिखाती,
हर श्लोक में अद्भुत ज्ञान।
सर्व योग भक्ति का संगम,
सनातनी यह ग्रंथ महान।।
जीवन दायिनी गंगा मैया,
पवित्रता की है पहचान।
सुरसरि ये पापों को हरती,
दे खुशहाली औ वरदान।।
