
हरि न्यूज
नजीबाबाद। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंह नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अशोक राठौड़, जिला प्रभारी रणवीर सिंह निराला व पूर्व जिलाध्यक्ष व जिला सदस्यता प्रभारी डॉ वीरेंद्र कश्यप का पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।

मुख्य अतिथि राजपाल सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा जनपद बिजनौर में हजारों की तादाद में पार्टी के कार्यकर्ता बनाने हैं पार्टी का सदस्य अभियान चल रहा है आप लोग जल्दी से जल्दी ज्यादा से ज्यादा लोगों को सदस्यता ग्रहण कराये जिससे हम जनपद बिजनौर में बहुत बड़ी जनसभा कर सकें। और जनसभा में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर व राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के नेताओ को शामिल हो सकेंगे।

इस मौके पर कुछ नए सदस्यों को भी सदस्यता ग्रहण कराई और नियुक्ति पत्र बांटे गये गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं ने जोशीले अंदाज में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए। बैठक में मंडल उपाध्यक्ष ठाकुर वीरेंद्र कुमार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता चौधरी, जिला उपाध्यक्ष चौधरी नेपाल सिंह,बिना चौधरी कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा विजयपाल प्रजापति, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष गुलाम साबिर अंसारी ,अनुसूचित वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार वाल्मीकि जिला सचिव रवि कुमार भारती, मास्टर जोगिंदर ,चौधरी नेपाल सिंह जिला उपाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह सुरेश कुमार रूपेंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला सचिव दीपक ठाकुर सुनील कुमार जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार नजीबाबाद विधानसभा अध्यक्ष महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कविता चौधरी मास्टर जोगिंदर जी बिना चौधरी जी रमाशंकर जीशान सुधीर कुमार पत्रकार बंधु फुरकान अहमद नजीबाबाद तहसील मीडिया प्रभारी वसीम अहमद नगीना तहसील मीडिया प्रभारी मोहम्मद सलीम मलिक राजेंद्र सिंह सैनी सुनील प्रधान जी प्रधान नौबहार सिंह नवनिर्वाचित ब्लॉक कोतवाली उपाध्यक्ष वर्षा रानी संगठन मंत्री कोतवाली ब्लॉक प्रमिला सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।