
हरि न्यूज/प्रमोद गिरि
नजीबाबाद।नगर के प्रसिद्ध महाविद्यालय नॉर्थ इंडिया ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज, नजीबाबाद के सहायक आचार्य डॉ. अरविंद राजपूत को दो दिवसीय (14 -15 सितंबर 2024) अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी “समकालीन साहित्य में विविध विमर्श” सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह में वाईबीएन विश्वविद्यालय, रांची, झारखंड बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी फतेहाबाद, उत्तर प्रदेश एवं गुरु विद्यापीठ रोहतक, हरियाणा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य वक्ता नियुक्त किया गया।

जहां वाईबीएन विश्वविद्यालय रांची के संस्थापक एवं अध्यक्ष
डॉ रामजी यादव द्वारा डॉ. राजपूत को साल उड़ाकर प्रतीक चिन्ह भेंट किया ।
वही डॉ. अरविंद राजपूत को ब्रजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी, फतेहाबाद, उत्तर प्रदेश द्वारा रांची के वाईबीएन विश्वविद्यालय में गुरु द्रोणाचार्य सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया। डॉ. अरविंद राजपूत को यह सम्मान उनकी शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में प्रेरक और रचनात्मक कार्य से समाज को नई दिशा प्रदान करने हेतु प्रदान किया गया। यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा और समाज के बौद्धिक आधार को समृद्ध करने वाले अन्य 10 विद्वानों को भी प्रदान किया गया ।विश्वविद्यालय के प्रेक्षाग्रह में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, विशिष्ट अतिथि के रूप में आईबीएन विश्वविद्यालय रांची के कुलपति डॉ. सत्य प्रकाश यादव, विश्वविद्यालय के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. राम जी यादव, निदेशक डॉ. सुधीर यादव,श्रीमती अंजू यादव, श्रीमती सुनीता यादव, गुरु विद्यापीठ रोहतक, हरियाणा के निदेशक डॉ. विकास शर्मा, जगलाल चौधरी महाविद्यालय, छपरा, बिहार की हिन्दी विभाग की सहायक आचार्या डॉ. कुमारी मनीषा उपस्थित रहे।