
बहुजन वालंटियर फोर्स के विधानसभा संयोजक बनाए गए नरेंद्र कुमार रवि

हरि न्यूज
नजीबाबाद।बहुजन समाज पार्टी की बैठक नंदराम प्रजापति जी के प्रतिष्ठान पर आयोजित हुई |बैठक में बहुजन समाज पार्टी के संगठन को मजबूत करने की रणनीति बनाई गई |और प्रदेश में 2027 के विधान सभा चुनाव में सरकार बनाने का निर्णय लिया गया| और बैठक में बहुजन वालंटियर फोर्स (B VF) के विधानसभा क्षेत्र संयोजक नरेंद्र कुमार रवि को बनाया गया और बामसेफ के विधानसभा अध्यक्ष जसवंत सिंह (रिटायर्ड सीबीआई) को बनाया गया।उनका स्वागत किया गया बैठक में मुख्य अतिथि डी0 पी0 सिंह जी मुख्य मंडल प्रभारी एवं विशिष्ठ अतिथि जिला अध्यक्ष श्री रोहिताश जी शामिल रहे। समस्त विधानसभा नजीबाबाद के पदाधिकारीयो की टीम ए और टीम बी बनाकर 20-20 सेक्टर मैं विधानसभा की सेक्टर एवं बूथ कमेटी का कार्य दुरुस्त करने के साथ साथ माननीय बहन कुमारी मायावती जी के चार बार के शासन में किए जनहित के गए विकास कार्यो को जनता के बीच जाकर बताने की जिम्मेदारी दी गई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष सुरेश कुमार रवि ने की बैठक का संचालन विधानसभा महासचिव डॉक्टर कलवा सिंह विश्वकर्मा ने किया बैठक में डी0पी0सिंह रवि, रोहताश सिंह, विजेंद्र सिंह कश्यप, नंदराम प्रजापति, सुरेंद्र सिंह, सुरेश कुमार रवि, नरेंद्र कुमार रवि, जसवंत सिंह, डॉक्टर कलवा सिंह विश्वकर्मा, इफ्तिखार उर्फ भूरे, अशोक कुमार, डॉ राकेश सिंह, मोहित प्रजापति, आदि उपस्थित रहे।
