
हरि न्यूज
नजीबाबाद।आज भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा सोशल मीडिया के जिला प्रमुख रितेश सैन और वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी ईशम सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जननायक भारत रत्न स्व कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की कार्यक्रम में रितेश सैन ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि (17 फरवरी) पर उन्हें याद करते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर के उस संघर्ष को याद करना है, जिसने हाशिए पर खड़े समाज को मुख्यधारा में लाने के लिए अपनी आवाज को बुलंद किया। चौधरी ईशम सिंह ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और सादगी की मिसाल कर्पूरी ठाकुर जी का जीवन आज के दौर में भी नैतिकता और जनसेवा का सबसे बड़ा उदाहरण है।भारत सरकार ने हाल ही में (2024 में) उनकी जन्मशताब्दी के अवसर पर उन्हें मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया। यह उनके दशकों लंबे संघर्ष और सामाजिक समरसता के प्रति उनके समर्पण को सबसे बड़ा सम्मान है।
हम सब उनकी पुण्यतिथि पर हम उस नेता को नमन करते हैं जिसने सत्ता को सुख नहीं, बल्कि सेवा का साधन माना कार्यक्रम में भाजपा नेता अरविंद विश्वकर्मा, कोमल शर्मा, मुकेश कुमार, मुकेश ठाकुर, रोहतास सिंह, युवी चौधरी, अनिल कुमार सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे
