
हरि न्यूज
प्रयागराज। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भक्ति और आस्था के वातावरण में समाज सेविका एवं शिव भक्त आकांक्षा राजपूत ने भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार,आकांक्षा राजपूत ने प्रातःकाल मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया तथा बेलपत्र, धतूरा एवं पुष्प अर्पित कर विशेष पूजा संपन्न कराई। इस दौरान उन्होंने देश और समाज की उन्नति के साथ-साथ जनकल्याण की मंगल कामना की।
आकांक्षा राजपूत ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की भक्ति से मन को शांति और आत्मिक शक्ति प्राप्त होती है। उन्होंने समाज में प्रेम,सद्भाव और सेवा भाव को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया।
पूजा-अर्चना के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी भगवान शिव के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। स्थानीय लोगों ने आकांक्षा राजपूत के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों की सराहना करते हुए उनके प्रयासों को प्रेरणादायक बताया।
