
*पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा एवं क्षेत्राधिकारी नगर संग्राम सिंह ने एक साथ साइकिल यात्रा कर श्रद्धालुओं को दिया सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश
हरि न्यूज/मोहित कर्णवाल
बिजनौर/मंडावली।महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने क्षेत्राधिकारी नगर संग्राम सिंह के साथ साइकिल यात्रा कर श्रद्धालुओं को सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

साइकिल यात्रा के दौरान पुलिस अधिकारियों ने मोटा महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जनपद एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिर परिसर में पुजारी शशिनाथ ने पुलिस प्रशासन द्वारा धार्मिक आयोजनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन के सहयोग से श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से पूजा करने का अवसर मिल रहा है।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से शांति एवं सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की। वहीं महाशिवरात्रि को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
एसडीएम नगीना विजय शंकर ने किया विशाल भंडारे का आयोजन

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्रद्धालु भक्तों के लिए एसडीएम नगीना विजय शंकर ने मोटा महादेव मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया,भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
*क्षेत्र के श्रद्धालु भक्तों ने जलाभिषेक किया

महाशिवरात्री के त्यौहार पर जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की मोटा महादेव मंदिर पर लंबी लाइन लगी रही। श्रद्धालुओं ने की पूजा अर्चना। क्षेत्र के शिवालयों में भी श्रद्धालु भक्तों ने जलाभिषेक किया।
