
हरि न्यूज
लखनऊ।कल नवाबों के शहर लखनऊ में उर्दू अदब और साहित्य के क्षेत्र में सालों से कार्य कर रही है संस्था फ़ख्र ए हिंदुस्तान ने एक अज़ीम तरीन मुशायरा कराया जिसमें उन्होंने गोरखपुर की युवा कवयित्री एवं लेखिका हिना कौसर को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित कर उन्हें साहित्य के क्षेत्र किए गए कार्यों और उपलब्धियों के लिए किया सम्मानित।

बताते चलें हिना कौसर की अब तक साझा संकलन की 29 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। इसके साथ ही साथ उन्हें अनेकों राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं। ये नव प्रज्ञा काव्य फाउंडेशन की ब्रांड एम्बेसडर भी हैं। हिना कौसर ने मुशायरा की तारीफ़ करते हुए कहा कि आज के इस मुशायरा में देश के अलग अलग शहरों और जिलों से एक से बढ़ कर एक शायर शामिल हुए और सभी ने अच्छे अच्छे कलाम पढे। आगे हिना कौसर ने संस्था एवं संस्था के अध्यक्ष आरिफ़ अलवी और उपाध्यक्ष देशराज देशाई का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि मैं बहुत शुक्र गुज़ार हूं कि आरिफ़ अलवी साहब ने हमें इस मुशायरा में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित कर के जो सम्मान दिया है वह हमारे लिए बहुत यादगार लम्हा है जिसे हम कभी भूल नहीं पाएंगे जिसके लिए हम सदा आभारी रहेंगे।

