
हरि न्यूज
हरिद्वार।समाजवादी पार्टी ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बारे में अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में एक ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को प्रेषित किया। समाजवादियों ने रोशनाबाद अम्बेडकर चौराहे पर एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्र शेखर यादव, जिलाध्यक्ष साजिद अंसारी ,प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र पाराशर,प्रदेश महासचिव समीर आलम, महानगर अध्यक्ष लव दत्ता,श्रवण शंखधर, लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदेश सचिव सोनी सिंह, मौसम अली, नईम अब्बासी, प्रदेश सचिव राव धन्नू, राष्ट्रीय सचिव अम्बेडकर वाहिनी महेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्रम सभा रईस अहमद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।