
*देव उठानी ग्यारस पूजा पर्व*
कार्तिक शुक्ल एकादशी आई,
खुशियों की बहारें है लाई ।
चतुर्थ मास की नींद है छोड़ो,
श्री हरि अब तो आंखें खोलो ।
आंगन की कर ली साफ- सफाई,
आंगन की लीपा-पोती कर ली ।
स्नेह भर -भर दीप जलाए ।
सुंदर-सुंदर रंगोली बनाई,
ईख गाजर बेर सिंघाड़े शकरकंद से फलों से थाल सजाए ।
शंख घंटियों की होती पुकार,
उठक देव बैठक देव की होती,
चाहुं ओर पावन पुकार है ।
भक्त विष्णु जी को नींद से जगाएं,
उठक देव बैठक देव की घर-घर होती पुकार है।
शादी -विवाह की हुई शुरुआत,
बजते ढोल -नगाड़े ताशे बच्चे बूढ़े नाचते गाते ।
उठक देव बैठक देव गीत गाकर,
श्री हरि को मानते – पुकारते ।
*अब्दुल सलाम कुरैशी*
सेवानिवृत प्र.अ.
जिला -गुना (म.प्र.)




