
हरि न्यूज
नजीबाबाद।भाजपा नेता चौधरी ईशम सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विरुद्ध की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के प्रति इस प्रकार की भाषा का प्रयोग करना और उनके पूज्य पिताजी को लेकर टिप्पणी करना राजनीतिक मर्यादाओं के विरुद्ध है। किसी भी व्यक्ति के माता-पिता को राजनीतिक विवादों में घसीटना बेहद अनुचित है। इस प्रकार की टिप्पणी संबंधित व्यक्ति की घटिया मानसिकता और राजनीतिक संस्कारों को दर्शाती है। लोकतंत्र में विचारों की असहमति का अधिकार सभी को है, लेकिन असहमति व्यक्त करते समय भाषा की मर्यादा और संस्कारों का ध्यान रखना भी आवश्यक है।
चौधरी ईशम सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी देश के करोड़ों नागरिकों का प्रतिनिधित्व करते हैं और उनके प्रति व्यक्तिगत टिप्पणी करना उचित राजनीतिक व्यवहार नहीं है। कांग्रेस नेतृत्व को ऐसी भाषा से बचना चाहिए और देश की राजनीतिक परंपराओं एवं लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीति का उद्देश्य जनसेवा, विकास और राष्ट्रहित होना चाहिए, न कि व्यक्तिगत टिप्पणियों के माध्यम से किसी का अपमान करना। स्वस्थ लोकतंत्र में आलोचना तथ्यों और नीतियों पर आधारित होनी चाहिए। सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को सार्वजनिक जीवन में शालीनता, संयम और सम्मानजनक भाषा का परिचय देना चाहिए।
सभ्य समाज इसकी जितनी निन्दा कर उतना कम है जनता इसका जवाब दे रही है।



