
श्री रामलीला समिति भूपतवाला के रंगमंच पर सुग्रीव मित्रता और बाली वध की लीला ने दर्शकों को किया भाव-विभोर
हरि न्यूज
हरिद्वार, 17 अक्टूबर। श्री सीताराम नाट्य कला संस्थान के तत्वावधान में श्री रामलीला समिति भूपतवाला के रंगमंच पर सुग्रीव मित्रता और बाली वध के प्रसंगों का प्रभावशाली मंचन किया गया।
श्रीरामलीला मंचन का भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिरुद्ध भाटी एवं पार्षद राजेश शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित शुभारम्भ किया।
भगवान श्रीराम और सुग्रीव की मित्रता, वचनबद्धता तथा अन्याय के विरुद्ध संघर्ष की लीला ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। कलाकारों के सजीव अभिनय और प्रभावशाली संवादों पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। लीला के माध्यम से मित्रता निभाने, वचन का मान रखने और धर्म की स्थापना का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिरुद्ध भाटी ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन आदर्श, मर्यादा और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। रामलीला रिश्तों की मर्यादा का बोध कराती है। रामलीला के माध्यम से हमें माता-पिता, परिजनों, मित्रों, साथियों, शुभचिंतकों, सेवकों, संतजनों तथा प्रतिद्वंदियों के साथ भी व्यवहार करने का तरीका सीखाती है। रामलीला जीवन को सार्थक दिशा प्रदान करने का काम करती है। उन्होंने कहा कि सुग्रीव के साथ उनकी मित्रता सिखाती है कि सच्चा मित्र वही है, जो कठिन समय में साथ खड़ा रहे और अपने वचन को निभाने के लिए हर संभव प्रयास करे। रामलीला जैसे आयोजन नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और धर्म के आदर्शों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्हांेने रामलीला समिति को दिव्य, भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निश्चित रूप से रामलीला का मंचनयुवा पीढ़ी विशेषकर नन्हे-मुन्हे बच्चों को संस्कार देने का काम रही है।
पार्षद राजेश शर्मा ने कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को मर्यादा, सद्भाव और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला सांस्कृतिक उत्सव है। भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर समाज में सकारात्मकता और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत किया जा सकता है।
लीला में दिखाया गया कि माता सीता की खोज के दौरान भगवान श्रीराम की सुग्रीव से मित्रता होती है। सुग्रीव अपनी पीड़ा प्रभु श्रीराम को बताते हैं, जिसके बाद श्रीराम उन्हें उनका अधिकार दिलाने का संकल्प लेते हैं। इसके बाद सुग्रीव और बाली के युद्ध तथा बाली वध के प्रसंग का मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने अभिनय से पूरे प्रसंग को जीवंत बना दिया और दर्शकों को रामकथा के भावनात्मक एवं प्रेरणादायी पक्ष से जोड़ा।
इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता, महामंत्री नीरज शर्मा, कोषाध्यक्ष अजय वर्मा ने अतिथियों का रामलीला कमेटी की ओर से भव्य स्वागत किया।
इस मौके पर मुख्य रूप से उपाध्यक्ष एवं पार्षद सूर्यकांत शर्मा, सिद्धार्थ शर्मा, गगन यादव, जितेंद्र यादव, प्रमोद रावत, आशीष कंडवाल, सतपाल गिरी, प्रशांत पाल, तरुण सैनी, गौरव खन्ना, विकास राणा, सतीश कुमार पाल, पवन यादव, सचिन गौड़, यश, सूरज गुप्ता, प्रमोद पाल, हरीश सैनी, दिनेश सैनी, दिनेश शर्मा, राघव ठाकुर, रूपेश शर्मा, गोपी सैनी, संजय पाल, आशु आहूजा, सतवंत सिंह, गौरव सचदेवा, राजेन्द्र यादव, आदित्य यादव, प्रमोद पाल, अमित राणा, दिनेश धीमान, राजीव यादव, मनोज निषाद, रमन यादव, रितेश त्यागी, अमित राणा, राम किशोर साहनी, आजाद साहनी, दिनेश धीमान, नवीन सैनी, सत्यम प्रजापति सहित अनेक गणमान्यजन एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।



