
*पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, तमंचा और जिंदा कारतूस किया बरामद
हरि न्यूज
हरिद्वार। कोतवाली सिडकुल पुलिस ने वाहन लूट के मामले में फरार चल रहे 5000 रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था। मामले में शामिल तीन अन्य आरोपियों को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
पुलिस के मुताबिक, 24 सितंबर 2026 को पंकज कुमार पुत्र ताहर सिंह, निवासी आनेकी हेतमपुर, थाना सिडकुल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि रानी रो नदी के पास दोपहर करीब 1:30 बजे चार अज्ञात आरोपियों ने तमंचे के बल पर उसकी पल्सर मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन लूट लिया। तहरीर के आधार पर थाना सिडकुल में मुकदमा अपराध संख्या 402/2026, धारा 309(4) बीएनएस के तहत चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने मामले की जांच के दौरान तीन आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि फरार चल रहे आरोपी की तलाश जारी थी। इसी क्रम में पुलिस ने 5000 रुपये के इनामी आरोपी आदित्य वशिष्ठ उर्फ पंडित को औरंगाबाद से डालूवाला मजबता की ओर जाने वाले मार्ग पर पुल के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने उक्त घटना में शामिल होना स्वीकार किया है।
आरोपी से बरामद
– घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल
– एक तमंचा
– एक जिंदा कारतूस
गिरफ्तार आरोपी
आदित्य वशिष्ठ उर्फ पंडित, पुत्र अमित वशिष्ठ, निवासी ग्राम औरंगाबाद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार, उम्र 21 वर्ष।
पूर्व में गिरफ्तार किए गए आरोपी
1. दीपक पुत्र दलीप कुमार, निवासी ग्राम खागा, थाना खागा, जिला फतेहपुर, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी विष्णुलोक कॉलोनी, रानीपुर, हरिद्वार।
2. आकाश उर्फ पहाड़ी पुत्र अनिल, निवासी ग्राम नगर, थाना पौड़ी, जनपद पौड़ी गढ़वाल, हाल निवासी मकान नंबर 1028, विष्णुलोक कॉलोनी, थाना रानीपुर, हरिद्वार।
3. सुशान्त झड़ियाल उर्फ लक्की पुत्र अनिल कुमार झड़ियाल, निवासी मकान नंबर 62-ए, शिवरतन सिटी, नवोदय नगर, थाना सिडकुल, हरिद्वार।
पुलिस टीम में
थानाध्यक्ष अजय शाह, वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रवीण बिष्ट, उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह राणा, उप निरीक्षक अनिल बिष्ट, हेड कांस्टेबल संजय, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र मलिक, हेड कांस्टेबल सोहना राणा, कांस्टेबल मनीष कुमार तथा कांस्टेबल वसीम (सीआईयू हरिद्वार) शामिल रहे।



