

शिक्षकों से डॉ. हरि सिंह ढिल्लों के पक्ष में मतदान की अपील
हरि न्यूज
नजीबाबाद। आगामी 23 अक्टूबर 2026 को होने वाले बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव को लेकर नजीबाबाद स्थित वालिया ग्लोबल एकेडमी में बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारतीय जनता पार्टी की पूर्व क्षेत्रीय मंत्री एवं धामपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती लीना सिंघल ने विद्यालय के मतदाता शिक्षक-शिक्षिकाओं से भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
लीना सिंघल ने कहा कि देश और प्रदेश में विकास की दिशा में लगातार कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता की भूमिका महत्वपूर्ण है और शिक्षक समाज को भी अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए शत-प्रतिशत मतदान के लिए आगे आना चाहिए।

नजीबाबाद विधानसभा चुनाव के सहसंयोजक एवं भाजपा नेता चौधरी ईशम सिंह ने कहा कि पिछले चुनाव में शिक्षक मतदाताओं के समर्थन से भाजपा प्रत्याशी को 52 प्रतिशत से अधिक मत प्राप्त हुए थे। उन्होंने कहा कि इस बार भी पार्टी कार्यकर्ता मतदाताओं से संपर्क कर मतदान के लिए अपील कर रहे हैं। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों से डॉ. हरि सिंह ढिल्लों के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अनीता श्रीवास ने कहा कि शिक्षक का मत लोकतांत्रिक प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका रखता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मतदान में सक्रिय भागीदारी करेंगे।
बैठक का संचालन वरिष्ठ शिक्षक, साहित्यकार एवं कवि कुमुद कुमार ने किया। इस दौरान विद्यालय के मतदाता शिक्षक-शिक्षिकाओं में सरिता कपूर, आचार्य रवि शास्त्री, मोहित कर्णवाल, लव तलवार, आशुतोष कुमार, मेहुल अग्रवाल, शानू राजपूत, कृतिका चौधरी, गुंजन देवल, प्रीति शर्मा, वैभव भारद्वाज, पंकज कुमार, मनवीर सिंह, योगेंद्र सिंह, आंचल अग्रवाल, रिंकी शर्मा, सोनिका कौर, श्वेता सिंह, पारुल गौर, पूजा शर्मा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।



