
हरि न्यूज
हरिद्वार।राष्ट्रीय सावक मंच के संयोजक चंद्रमोहन कौशिक की संतुति पर सावक मंच के शहर अध्यक्ष शरद अग्रवाल ने सावक मंच की शहर कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा की।
शहर वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरज पचभैया, शहर उपाध्यक्ष शुभम अग्रवाल, शहर उपाध्यक्ष संगठन सूरज अरोड़ा, शहर संगठन महामंत्री रवि मित्तल, शहर महामंत्री विकास राजपूत, शहर महासचिव मोहन उपाध्याय, गौरव अग्रवाल मीडिया प्रभारी, सुमित अरोड़ा संगठन सचिव, हनी शर्मा सचिव,नितिन यादव प्रचार सचिव, मनोज अग्रवाल शहर सह सचिव, अश्वनी गुप्ता प्रवक्ता, हिमांशु अग्रवाल उपाध्यक्ष, रितेश अग्रवाल शहर महासचिव,आयुष पाराशर शहर मंत्री सहित 11 कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किऐ गए।
शहर कार्यकारिणी में नवनियुक्त सभी पदाधिकारी का पटका पहनाकर स्वागत किया गया।
मंच के संयोजक चंद्रमोहन कौशिक ने नवनियुक्त पदाधिकारियो को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अत्यंत ऊर्जावान एवं प्रतिभाशाली है और सभी तीर्थनगरी हरिद्वार की पौराणिक संस्कृति एवं गरिमा के अनुरूप कार्य करने की सकारात्मक सोच एवं इच्छा शक्ति रखते हैं! उन्होंने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारियो की प्रतिभा का लाभ हरिद्वार की जनसमस्याओं के निराकरण हेतु सावक मंच को प्राप्त होता रहेगा और सभी ऊर्जावान साथी तीर्थनगरी हरिद्वार के लिए जनहित कार्य करते हुए सावक मंच को मजबूती प्रदान करेंगे।
सावक मंच के जिला अध्यक्ष कीर्तिकांत शर्मा ने कहा कि संगठन की ताकत उसके कार्यकर्ता साथी होते हैं और मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी संगठन हित में कार्य करते हुए तीर्थनगरी हरिद्वार की ज्वलंत समस्याओं के निराकरण हेतु सदैव कार्य करते रहेंगे आप सभी को नए दायित्व की शुभकामनाएं।
शहर अध्यक्ष शरद अग्रवाल ने कहा कि शहर कार्यकारिणी में ज्वालापुर, मध्य हरिद्वार, कनखल, भीमगोडा, भूपतवाला सभी क्षेत्र के योग्य व्यक्तियों को पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।
मंच के युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शिवम कौशिक ने कहा कि हरिद्वार तीर्थनगरी की जन समस्याओं के निदान के लिए सावक मंच के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सदैव संघर्ष करते हुए कार्य करते रहेंगे
कार्यक्रम को मुख्य रूप से सावक मंच के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशाल यादव, वरिष्ठ नेता नरेश शर्मा,व्यापार मंडल के शहर अध्यक्ष राजीव पराशर,सावक मंच के संरक्षक अशोक पाराशर कौशिक,सनी भाटिया, जयलाल बाली,ललित सचदेवा,नवीन भाटिया,राजपाल,विक्रम नेगी आदि ने संबोधित किया।



