
*पूर्व पार्षद और वर्तमान पार्षद के समर्थक अलग-अलग आयोजनों में काट रहे केक, बाट रहे रसगुल्ले समर्थकों की मौज सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल
हरि न्यूज
हरिद्वार। नगर निगम हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र स्थित वार्ड नंबर तीन में भाजपा की स्थानीय राजनीति इन दिनों सोशल मीडिया पर नजर आ रहे जन्मदिनों को लेकर चर्चा में है। पूर्व पार्षद एवं भाजपा नेता अनिरुद्ध भाटी तथा वर्तमान पार्षद एवं भाजपा नेता सूर्यकांत शर्मा अपने-अपने समर्थकों को केक काट कर और रसगुल्ला खिला कर जन्मदिन की बधाई देते नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर सामने आ रही तस्वीरों और वीडियो में दोनों नेताओं के साथ उनके समर्थक जन्मदिन मनाते दिखाई दे रहे हैं। कहीं केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाई जा रही हैं तो कहीं जन्मदिन मनाने वाले लोगों को पगड़ी पहनाकर एवं रसगुल्ला मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी जा रही हैं। इन आयोजनों की तस्वीरें और वीडियो समर्थकों की ओर से सोशल मीडिया पर साझा किए जाने के बाद स्थानीय स्तर पर इनकी चर्चाओं का बाजार गर्म है।
पूर्व एवं वर्तमान दोनों पार्षदो की समर्थकों के बीच दिख रही सक्रियता
वार्ड नंबर तीन में पूर्व और वर्तमान पार्षद से जुड़े समर्थकों की अलग-अलग सामाजिक गतिविधियों को क्षेत्र की स्थानीय राजनीति से जोड़कर भी देखा जा रहा है। हालांकि जन्मदिन समारोह व्यक्तिगत एवं सामाजिक आयोजन हैं, लेकिन इनमें भाजपा नेताओं और उनके समर्थकों की मौजूदगी के कारण ये कार्यक्रम राजनीतिक हलकों में भी चर्चा का विषय बन रहे हैं।
पूर्व पार्षद अनिरुद्ध भाटी लंबे समय से भूपतवाला क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय रहे हैं। वहीं वर्तमान पार्षद सूर्यकांत शर्मा भी वार्ड की स्थानीय समस्याओं और सामाजिक गतिविधियों में अपनी सक्रियता बनाए हुए हैं। दोनों नेताओं के समर्थक समय-समय पर विभिन्न सामाजिक आयोजनों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराते रहे हैं।
सोशल मीडिया के माध्यम से जन्मदिन बना चर्चा का विषय
जन्मदिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आने के बाद स्थानीय लोगों के बीच भी इन आयोजनों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं देखने को मिल रही हैं। समर्थकों की ओर से अपने-अपने नेताओं के साथ तस्वीरें साझा कर जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
भूपतवाला की स्थानीय राजनीति में भाजपा से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं की सक्रियता पहले भी चर्चाओं में रही है। ऐसे में जन्मदिन समारोह के बहाने नेताओं और समर्थकों की बढ़ती सक्रियता ने वार्ड नंबर तीन की स्थानीय राजनीतिक गतिविधियों को एक बार फिर सोशल मीडिया की सुर्खियों में ला दिया है।
