
*1210 छोटी पन्नियां, मोबाइल फोन और नकदी भी मिली; एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
हरि न्यूज
हरिद्वार। मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कांगड़ी क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो किलोग्राम गांजा, गांजे की बिक्री में इस्तेमाल होने वाली 1210 छोटी पन्नियां, एक मोबाइल फोन और 600 रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 12 सितंबर 2026 को श्यामपुर पुलिस टीम कांगड़ी क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान पुलिस को देखकर एक संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से दो किलोग्राम गांजा, एक ओप्पो मोबाइल फोन और 600 रुपये नकद बरामद हुए। आरोपी के पास मौजूद बैग की तलाशी लेने पर गांजे को छोटी-छोटी पन्नियों में पैक कर बिक्री करने में इस्तेमाल होने वाली 1210 पन्नियां भी बरामद की गईं।
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने गांजे को छोटी-छोटी पन्नियों में भरकर बेचने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर नशे के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
राजा पुत्र ब्रह्मदेव सैनी, निवासी ग्राम सरवारा अरोय, थाना कंसी सिमड़ी, जनपद दरभंगा, बिहार। वर्तमान पता—गली नंबर-03, कांगड़ी, थाना श्यामपुर, हरिद्वार।
बरामदगी
– 02 किलोग्राम गांजा
– 1210 छोटी पन्नियां
– 01 ओप्पो मोबाइल फोन
– 600 रुपये नकद
पुलिस टीम में
1. देवेंद्र सिंह तोमर, प्रभारी चौकी चंडीघाट
2. कांस्टेबल राहुल देव
3. कांस्टेबल विनीत
4. कांस्टेबल अनिल रावत
