
*नजीबाबाद में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का किया जोरदार स्वागत
हरि न्यूज
नजीबाबाद। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के नजीबाबाद पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री का माल्यार्पण कर, पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं पटका पहनाकर अभिनंदन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर तीरथ सिंह रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह कमर कस चुका है। भाजपा सुशासन, विकास और जनकल्याण के आधार पर जनता के बीच पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ भाजपा कार्यकर्ता निरंतर कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र के साथ बिना किसी भेदभाव के समाज के प्रत्येक वर्ग के हित में कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। विकास कार्यों और सुशासन के दम पर भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पुनः पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता ने पूर्ववर्ती सपा और बसपा सरकारों का दौर भी देखा है। उस समय प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठते थे, जबकि आज उत्तर प्रदेश विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हुई है और प्रदेश में कानून का राज मजबूत हुआ है।
उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक बूथ और प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने का आह्वान किया। तीरथ सिंह रावत ने स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री बलराज त्यागी, पूर्व चेयरमैन लीना सिंघल, ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह, अनुज चौधरी, सचिन देशवाल, चौधरी ईशम सिंह, राजकुमार प्रजापति, नगर अध्यक्ष नकुल अग्रवाल, अवनीश अग्रवाल टांडे वाले, आकाश कान्हा कर्णवाल, तरुण राजपूत, लक्ष्मी कांत, जयपाल सिंह, उदय चौधरी, अरविंद विश्वकर्मा, शिवम चौहान, संजय सैनी, जुगनेश कुमार, अशोक कुमार गहलोत, अतुल रोहिल्ला, अभिषेक यादव, इंदु राजपूत, गीता राज, सुनीता गुप्ता, गायत्री निराला, मनीषा सैनी, दीपिका शर्मा, मंडल महामंत्री सचिन देशवाल, कपिल चौधरी, अशू, राजीव टंडन, रितेश सैन, दुष्यंत कुमार, विनोद शर्मा, बिट्टू भटनागर, प्रखर बिश्नोई, नदीम अहमद, मगन बिहारी लाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
