
हरि न्यूज
(अब्दुल सलाम कुरेशी)
जिला- गुना (म.प्र.)
रचना स्वलिखित,मौलिक है
कविता
आओ दोस्तों विश्व मानवतावादी दिवस हम मनायें।
मानवीय मूल्यों का स्नेह दीप हम जलायें ।
अंधकार का कोना-कोना हम रोशन कर आयें ।
दूर कहीं कोई भी इंसान महामारियों से ग्रस्त न हो,
चलो चलकर हम, गुदगुदी मचकर, उन्हें खूब हंसाएं।
मजलूमों के साथ, कभी नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए।
मददगार बन इंसान बने हम भी उनकी खातिर ।
परेशानियों में उन्हें हर दवा मयस्सर हो जाए।
आओ मिलकर समानता का विस्तार करें हम ।
मिलकर रचें एक सुंदर सुनहरा संसार हम सब।
हर इंसा बन सकता है हीरो यदि –
दिलों में इंसानियत बसाएं हम।
हर दिल में ममता को बसाकर खुशी मनाएं हम सब।
आज का दिवस हमें यह शिक्षा देता है,हमारा मजहब सिर्फ इंसानियत होता है।
विश्व मानवतावादी दिवस पर हम सब आज,
इंसानियत को करें तहेदिल से हजारों हजार सलाम आज।
